{"_id":"68794d9bfe78ffd925055c58","slug":"mahrajganj-news-consumers-upset-with-power-cuts-created-a-ruckus-at-the-substation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154875-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा
Fri, 18 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर में इन दिनों लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को छह घंटे बाद भी बिजली न आने से नाराज उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। करीब सात घंटे बिजली बहाल होने के बाद लोग शांत हुए।
मिली जानकारी के अनुसार, निचलाैल उपकेंद्र पर शनिवार को शाम चार बजे बिजली कटाैती हो गई। देर रात 10 बजे जब बिजली नहीं आई तो नाराज उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंच गए। इस दाैरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। करीब 11 बजे बिजली बहाल हुई, जिसके बाद लोग वापस लाैटे। इसके बाद उपकेंद्र पर तैनात कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विद्युत उपकेंद्र हंगामा कर रहे शहर निवासी सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, मनीष खड़किया, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आदि ने बताया कि उमस भरी गर्मी में जहां लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
कटौती से उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं को समाधान करना उचित नहीं समझ रहे हैं।
बिजली उपकेंद्र के एसडीओ अय्यर अनवर ने बताया कि बिजली कटौती की समस्याओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए बिजली आपूर्ति में नियमित सुधार किया जा रहा है।