फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News : Award is ready, acquisition will gain momentum

Maharajganj News: अवॉर्ड तैयार...अधिग्रहण को मिलेगी रफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 19 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News : Award is ready, acquisition will gain momentum
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली रेल मार्ग के दायरे में आने वाले नौ गांव का अवार्ड बनकर तैयार है। अब यहां के लोगों को मुआवजा मिलने की राह आसान हो गई है। जल्द ही मुआवजा वितरण शुरू हो जाएगा, जिससे भूमि अधिग्रहीत करने प्रक्रिया को रफ्तार मिलेगी। घुघली से महराजगंज वाया आनंंदनगर तक प्रस्तावित 52.70 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना के द्वितीय चरण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया एक सप्ताह बाद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में नई रेल परियोजना के तहत घुघली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक कुल 57 गांवों की लगभग 174 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है। इसमें से पहले चरण में 29 गांवों का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। अब द्वितीय चरण में नौ गांवों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भूमि अध्याप्ति विभाग के अनुसार, 10 माह पहले द्वितीय चरण के तहत नौ गांवों के लिए भूमि अधिग्रहण का फाइनल गजट जारी किया गया था। इस प्रक्रिया के तहत करीब दो माह पहले चार गांवों रुद्रापुर, रम्हौली, पकड़ी नौनियां, और सिसवा अमहवा के लिए अवार्ड बनाया गया था। बुधवार को शेष पांच गांवों के लिए भी अवार्ड तैयार कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण विभाग के राजस्व निरीक्षक राकेश चंद्रा ने बताया कि इस परियोजना के प्रथम चरण में 29 गांवों की भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। इस चरण में भी मुआवजा वितरण की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 347.96 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। हालांकि, कुछ किसानों को अभी भी मुआवजा मिलना बाकी है, जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि मांगी : अधिकारियों का कहना है कि प्रथम चरण के शेष मुआवजा वितरण को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, द्वितीय चरण के नौ गांवों के लिए मुआवजा वितरण के लिए 100 करोड़ रुपये की मांग की गई, जिसमें से 85 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। 120 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मांग की गई है जो जल्द ही स्वीकृत होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही यह धनराशि प्राप्त होगी, प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जाएगी। घुघली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक प्रस्तावित रेललाइन इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजना है।

यह रेल लाइन न केवल स्थानीय लोगों के लिए यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। इस परियोजना के पूरा होने से व्यापार, आवागमन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed