फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News : A new bridge will be built in Kodaila... tender will be issued in October

Maharajganj News: कोदईला में बनेगा नया पुल...अक्तूबर में होगा टेंडर

Thu, 17 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News : A new bridge will be built in Kodaila... tender will be issued in October
महराजगंज। महराजगंज-गोरखपुर रोड पर कोदईला के पास बड़ी नहर पर नया पुल बनेगा। इसके लिए अक्तूबर में टेंडर जारी होगा। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चौड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में इस पुल से बहुत कम लोग गुजरते हैं। शुरुआत में ही किनारा टूट जाने से यह खतरनाक हालत में था। बीते पांच साल से इसकी हालत जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर और अगया के बीच भिसवा-कोदईला गांव के पास बड़ी नहर पर जल्द ही नया और चौड़ा पुल करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। लोगों के मुताबिक इस पुल से होकर गुजरने में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं यह गिर न जाएं। वैकल्पिक मार्ग के अभाव में ढाई किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर ग्रामीण हाईवे से सफर करने को मजूर हैं। कोदईला के बृजेश कुमार ने बताया कि जर्जर पुल के पास कोई चेतावनी संकेतक या सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं, जिसके कारण लोगों की जान को खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पुल की हालत इतनी खराब है कि हर बार इसके ऊपर से गुजरते समय डर लगता है। सिंचाई विभाग को चाहिए कि कम से कम कोई संकेतक या वैकल्पिक व्यवस्था करे।
विज्ञापन

वहीं अखिलेश चौहान ने बताया कि तीन महीने पहले वे अपनी पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान बाइक पुल के पास ही अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अगर यह नया पुल बन जाता है तो हमारी मुश्किलें काफी हद तक कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के बनने से लक्ष्मीपुर, शिवाला, अगया, कोदैला, भिसवा, बरवा खुर्द, पचरुखिया, धरमपुर सहित अन्य गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान और व्यापारी इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीण सितेंद्र, बाबूलाल, विनोद,लालू, गया प्रसाद आदि का कहना है कि वर्तमान में इस जर्जर पुल से होकर गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed