फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News: A consignment of clothes is reaching Nepal by evading customs, smugglers are getting rich

Maharajganj News: कस्टम से बचाकर नेपाल पहुंच रही कपड़ाें की खेप, तस्कर मालामाल

Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News: A consignment of clothes is reaching Nepal by evading customs, smugglers are getting rich
महराजगंज/सोनौली। नेपाल में सूरत, दिल्ली के अलावा गुजरात और लुधियाना से कपड़ों की खेप बॉर्डर तक आसानी से पहुंच रही है। कस्टम ड्यूटी चोरी कर किसी तरह से कपड़ों को नेपाल पहुंचा दे रहे हैं। कैरियर चकमा देकर सरहद पार हो जा रहे हैं, लेकिन वहां दबोच लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते माह से अब तक रूपनदेही में कई बार कपड़ों की खेप बरामद की हुई है। तस्करों ने नेपाल पुलिस से भारतीय क्षेत्र से कपड़ा लाए जाने की बात कबूल की है।
देश के विभिन्न राज्यों से खासकर सूरत, दिल्ली, लुधियाना एवं पंजाब आदि जगहों से बड़े पैमाने पर आने वाले कपड़ों के कारोबारी सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े हैं। भारत से नेपाल जाने वाले कपड़ों को भारत सरकार निर्यात पर टैक्स में छूट देती है, जिसका पूरा फायदा स्थानीय स्तर के धंधेबाज उठाते हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट के जरिये कपड़ा नेपाल सीमा पर पहुंचता तो जरूर है, लेकिन वह भारतीय कस्टम होते हुए नेपाल जाने के बजाय झुलनीपुर, ठूठीबारी, नौतनवा एवं सोनौली थाना क्षेत्र के अवैध गोदाम में पहुंचा दिया जाता है। इसके बाद पगडंडी रास्तों से इन्हें नेपाल की सीमा में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त गश्त के जरिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। जानकारी होने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed