फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj Kabaddi team win

कबड्डी प्रतियोगिता में महराजगंज की टीम बनी विजेता

Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mahrajganj Kabaddi team win
जिलास्तरीय कबड्डी स्पर्धा में महराजगंज की टीम विजयी
विज्ञापन

भिटौली (महराजगंज)। विकास खंड परतावल के ग्रामसभा बरियारपुर में एक दिवसीय जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें जिले की लगभग 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें महराजगंज, रामपुर लखिमा, बांसपार नूतन व बरियारपुर की टीमें रहीं। शनिवार की देर रात चले मुकाबले में पहले सेमीफाइनल में महराजगंज ने रामपुर लखिमा को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल के खेले गए मुकाबले में बरियारपुर बांसपार नूतन को पराजित कर फाइनल में पहुंची। इस तरह फाइनल मुकाबला महराजगंज व बरियारपुर के बीच खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में महराजगंज की टीम ने पहले राउंड में 20-15 के अंतर से तथा दूसरे राउंड में 32-07 के अंतर से पराजित कर विजेता बनी। समाजसेवी ऐनुद्दीन अंसारी, जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने विजेता व उपविजेता के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सेराज, अतहर, संजय, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed