फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj Voting for general elections concluded in Nepal

Maharajganj: नेपाल में संपन्न हुआ आम चुनाव के लिए मतदान, कई जगहों में हुई गोलीबारी में 42 लोग घायल

Mon, 21 Nov 2022 09:25 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद एजेंसी, महाराजगंज
अमर उजाला संवाद एजेंसी, महाराजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 09:25 AM IST
सार

नेपाल के रूपनदेही भैरहवा जिला कारागार के 59 बंदियों ने मतदान किया। रविवार को 455 बंदियों में से 59 बंदियों ने मतदान किया है। मतदान अधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि जेल में मतदान के लिए व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शामिल बंदियों को वोट डालने का मौका दिया गया।

विज्ञापन
Maharajganj Voting for general elections concluded in Nepal
नेपाल में मतदान संपन्न - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में रविवार को हुए प्रतिनिधि सभा व प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों के लिए मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रूपनदेही में जहां 66 फीसदी मतदान हुआ वहीं, नवलपरासी में 46 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कहीं मतपेटी तोड़ने की घटना हुई तो कहीं उपद्रवियों ने माहौल को अशांत करने का प्रयास किया। मतदान के दौरान देश भर के कुछ मतदान केंद्रों पर झड़पें हुईं। मतदान के दौरान 25 जगहों पर फायरिंग हुई जिससे 42 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


59 कैदियों ने किया मतदान
नेपाल रूपनदेही भैरहवा जिला कारागार के 59 बंदियों ने मतदान किया। रविवार को 455 बंदियों में से 59 बंदियों ने मतदान किया है। मतदान अधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि जेल में मतदान के लिए व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शामिल बंदियों को वोट डालने का मौका दिया गया।

विज्ञापन

 

गृहमंत्री बालकृष्ण खाड़ ने किया मतदान
गृह मंत्री बालकृष्ण खाड़ ने रविवार सुबह भैरहवा में मतदान किया। उन्होंने कहा कि देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। मतदान में मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी हो रही है। सीपीएन-यूएमएल के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद पौडेल ने सुबह 10:30 बजे मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

माकपा के कार्यकर्ता गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने चुनाव विरोधी गतिविधियों के लिए काठमांडू के मैतीघर से सीपीएन बहुसंख्यक माकपा के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर जब देश भर में मतदान चल रहा था, तब माकपा बहुमत के कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव बहिष्कार की मांग को लेकर मैतीघर में प्रदर्शन करने की कोशिश की।

 


बैलेट बॉक्स जलाने के बाद चितवन में हवाई फायरिंग
नेत्र विक्रम चंद बिप्लव के नेतृत्व में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकताओं ने चितवन में मतपेटियों को जला दिया। उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं। रविवार सुबह करीब दस बजे राप्ती नगर पालिका-8 स्थित ब्रह्मस्थान नेशनल बेसिक स्कूल के बी मतदान केंद्र पर बिप्लवा के नेतृत्व वाले सीपीएन कार्यकर्ताओं ने मतपेटियों में आग लगा दी। चितवन के डीएसपी सूदन आचार्य ने बताया कि ‘बी’ मतदान केंद्र की चार मतपेटियों में से एक को जला दिया। मतपत्र नहीं जला है। करीब 45 मिनट तक रुका मतदान फिर से शुरू हो गया। 

 

देवचुली में मतपेटिका में आगजनी
सोनौली नवलपरासी पूर्व के देवचूली नगर पालिका-4 झंकरे के एक मतदान केंद्र में एक युवक द्वारा मतपेटी में आग लगा दी गई। पुलिस ने आगजनी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुख्य जिला अधिकारी सुमन घिमिरे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नारायण भंडारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed