{"_id":"673e4ad08b970f08c904cd67","slug":"maharajganj-news-farmers-get-angry-and-create-ruckus-for-dap-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136231-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएपी के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएपी के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, हंगामा
विज्ञापन
बागापार। डीएपी खाद की किल्लत एवं सहकारी समिति के कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर गए। गुस्साए ग्रामीणों ने महराजगंज-चौक मार्ग पर झनझनपुर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति पनेवा पनेई के कर्मचारी खाद वितरण में मनमानी कर रहे हैं। किसान भोर में ही गोदाम पर लाइन लगा लिए थे।
बुधवार सुबह 11 बजे तक जब सचिव गोदाम पर नहीं पहुंचे तो किसानों ने खाद की मांग को लेकर साधन सहकारी समिति झनझनपुर के सामने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची बागापार चौकी की पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। साथ ही गोदाम के सचिव अजय मिश्रा को मौके पर बुलाकर खाद वितरण शुरू कराया गया। किसान विपिन यादव, वीरेंद्र प्रजापति, राजन पांडेय, अंगद प्रजापति, धीरेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, शेरा पटेल, रामनिहोर पटेल, दिग्विजय, पियारी, किसमती ने सचिव पर आरोप लगाया है कि रात के ही समय में खाद को अधिक मूल्य लेकर बेच दिया जा रहा है।
नाम मात्र के लिए कुछ बोरे गोदाम में रखा गया है, जिसे आज किसानों के घंटों विरोध के बाद पुलिस की मौजूदगी में वितरित किया गया। चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।