Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj Hindi News Drunken husband killed his wife

नशे ने उजाड़ दी घर-गृहस्थी: पत्नी ने पूछा रोज शराब क्यों पीते हो, पति ने सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Sun, 02 Apr 2023 08:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Apr 2023 08:07 AM IST
सार

घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले की चर्चा गांव में दिनभर होती रही। गांव के लोग मासूम बच्चों को पुचकार रहे थे।

विज्ञापन
Maharajganj Hindi News Drunken husband killed his wife
प्रतिभा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र मेदनीपुर गांव में घर पहुंचे पति को पत्नी ने शराब पीकर आने से मना किया तो वह आग बबूला हो गया। पति ने पास में रखे रॉड से सिर पर वार कर दिया। इससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मेदिनीपुर गांव का रहने वाला हेमंत गौड़ शुक्रवार रात घर पहुंचा तो पत्नी प्रतिभा (37) ने पूछा, देर क्यों हो गई? हेमंत कोई जवाब दिए बगैर हाथ धोने चला गया। प्रतिभा ने फिर सवाल किया, आज फिर पीकर आए हो। बार-बार मना करने पर भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है। वह तेजी से अपनी बात कहते हुए भोजन थाली में परोसने लगी। इतने में हेमंत अचानक आक्रोशित हो गया। उसने कहा कि ज्यादा मत चिल्लाओ, आगे से नहीं पीऊंगा। यह सुनकर प्रतिभा ने कहा कि छोटे बच्चों का ख्याल तो करो। दोनों में पहले नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच हेमंत ने पास में पड़े रॉड से प्रतिभा के सिर पर तेज प्रहार कर दिया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां प्रतिभा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के बारे में गहन छानबीन में जुटी है।

Trending Videos

नशे ने उजाड़ दी घर-गृहस्थी
घुघली थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले की चर्चा गांव में दिनभर होती रही। गांव के लोग मासूम बच्चों को पुचकार रहे थे। मां की ममता से महरूम हुए बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा, यह सोचकर मासूमों के नाना राधेश्याम फफक पड़े। घर के बाहर चारपाई पर सिसकते हुए पुरानी बातों को सोच रहे थे। पास में बैठे लोग उनको समझाने में लगे थे।

गांव के लोगों के अनुसार, पत्नी को मौत की नींद सुलाने का आरोपी हेमंत गौड़ रूखे स्वभाव का है। गांव में भी अक्सर लोगों से उसकी नोकझोंक हो जाया करती थी। उग्र स्वभाव होने के कारण पत्नी से मारपीट करना उसकी आदत बन चुकी थी। मेदिनीपुर गांव के रामदुलारे गौड़ के बड़े बेटे हेमंत का विवाह 2015 में धनगढ़ी मुंडेरी निवासी राधेश्याम की बेटी प्रतिभा से हुआ था। मृतका के दो बच्चे कृष्णा डेढ़ वर्ष, अनुज (4) हैं। ये दोनों घटना के बाद पास के घर में चले गए। उनको वहीं दूध व रोटी देकर बहलाया-फुसलाया जा रहा था।

रात में लेकर आया था मुर्गे का मीट
गांव के लोगों के अनुसार हेमंत शुक्रवार की रात में मुर्गे का मीट लेकर घर आया। रात में उसे बनाने के लिए कहा तो रसोई में भोजन परोसने लगी। इसी वजह से नाराज होकर उसने पत्नी को मार डाला।

पिता से अलग रहता था आरोपी
आरोपी पति हेमंत एक बार विदेश भी जा चुका है। विदेश से आने के बाद वह अपने पिता से अलग रहने लगा। आरोपी शराब पीता था। इस कारण घर में सबसे लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। घटना के दिन भी वह सुबह से ही पत्नी से लड़-झगड़ रहा था।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा है आरोपी
मेदिनीपुर निवासी राम दुलारे गौड़ के तीन पुत्र हैं। आरोपी हेमंत सबसे बड़ा है। हेमंत किसी से बातचीत नहीं करता है। वह अकेले इधर-उधर घूमता रहता था। वह पत्नी पर बेवजह शक करता रहा। किसी न किसी बात को लेकर वह रोज झगड़ा करता था।

बहुत मिलनसार थी प्रतिभा
प्रतिभा बहुत मिलनसार प्रवृत्ति की थी। वह आसपास के लोगों से मिलजुल कर रहती थी। मृतका सास-ससुर से भी मिल-जुलकर रहती थी। इस कारण भी पति नाराज होता था।

'हमेशा मेरी बेटी को मारता-पीटता था'
मेदिनीपुर गांव में मृत प्रतिभा के पिता राधेश्याम ने दामाद हेमंत पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह हमेशा मेरी बेटी को मारता-पीटता था। इसके कारण उसे कई बार पुलिस चौकी जखीरा थाने पर भी बुलाया गया। लिखा-पढ़ी भी हुई लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को दिन में फोन आया कि बेटी की मौत हो गई है। आनन-फानन बेटी के घर मेदिनीपुर आया तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई।

'हमें बचाइए, हम मर जाएंगे'
मृतका के पिता राधेश्याम रोते हुए यही कह रहे थे कि हमें बचाइए, हम मर जाएंगे। यह कहकर बेहोश हो जा रहे थे। मेदनीपुर गांव में बेटी के घर पहुंचे राधेश्याम की हालत देखकर हर कोई गमजदा हो गया। गांव के लोगों ने राधेश्याम को ढांढस बंधाया। बेटी ने पहले भी घर की समस्याओं को बताया था। सोचा था कि वक्त के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन मुझे क्या पता था कि बेटी मौत की नींद सो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed