फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj Festival: Feet will dance to the tunes of Ankit Tiwari

महराजगंज महोत्सव : अंकित तिवारी के सुरों पर थिरकेंगे पांव

Fri, 24 Oct 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj Festival: Feet will dance to the tunes of Ankit Tiwari
महराजगंज। जिले में इस बार का महराजगंज महोत्सव को खास बनाने की तैयारी की गई है। जिला प्रशासन की तरफ से महोत्सव पर तय हुए कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार अंकित तिवारी संग बालीवुड नाइट तो कुमार सत्यम की गजलों के साथ शाम की महफिल सजेगी। आसित का रियल्टी शो और यूफोरिया बैंड का जादू छाएगा। सुनील जोशी की अगुवाई में कवियों का तंज तो कल्पना के साथ भोजपुरी का धमाल भी मचेगा।
विज्ञापन

महराजगंज महोत्सव के जारी शेड्यूल के मुताबिक 30 अक्तूबर को दिन में 10 बजे महराजगंज महोत्सव का उद्घाटन होगा। 31 को दिन में साइंस शो, रंगोली स्पर्धा, पुस्तक प्रदर्शनी व रनफार यूनिटी कार्यक्रम तय किया गया है। इसी दिन स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से एकल व सामूहिक नृत्य व गायन का कार्यक्रम होगा। मिशन शक्ति पर आधारित नाटिका के बाद स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम को लेजर शो में महराजगंज विकास की छवि प्रदर्शित होगी। ख्यातिलब्ध युवा गायक आसित त्रिपाठी का रियलटी शो और दिल्ली का प्रसिद्ध बैंड का उन्माद खास आकर्षण होगा।
विज्ञापन

1 नवंबर को पूरा दिन स्कूलों के कार्यक्रम व स्थानीय कलाकारों को दिया गया है। इस दिन शाम की महफिल युवा गजलकार कुमार सत्यम के साथ सजेगी तो बालीवुड नाइट में गीतों की प्रस्तुति अंकित तिवारी के मार्फत होगा जो इस दिन का खास कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 नवंबर को दिन में मैराथन महराजगंज, कबड्डी, साइंस क्विज व राकेट प्रक्षेपण प्रदर्शन दिन में आयोजित होगा। दोपहर बाद मंच स्थानीय कलाकार सभांलेंगे। 2 तारीख की शाम जहां सुनील जोशी की अगुवाई में कवियों का तंज व हास्य का लुत्फ मिलेगा वहीं भोजपुरी नाइट में कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed