{"_id":"6270279423e67d72cd1bc4a1","slug":"maharajganj-2nd-position-in-weat-byeing-in-state-maharajganj-news-gkp4355058150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में महराजगंज में प्रदेश में दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में महराजगंज में प्रदेश में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद में महराजगंज प्रदेश में दूसरे स्थान पर
मिर्जापुर ने सबसे अधिक गेहूं की खरीद कर प्राप्त किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मूल्य समर्थन योजना के तहत चल रही गेहूं खरीद में महराजगंज जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मंडल के अन्य जिले काफी पीछे चल रहे हैं।
जिले में मूल्य समर्थन योजना के तहत एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होनी है। दो मई को प्रदेश के 75 जिलों की खरीद की स्थिति को देखने पर पता चल रहा है कि मिर्जापुर जिले ने सर्वाधिक 2500 किसानों से 9,740 मीट्रिक टन गेेहूं की खरीद कर पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं महराजगंज जिले ने 2,495 किसानों से 9,389 मीट्रिक टन गेहूूं खरीद दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई है। गोरखपुर मंडल में हुई कुल 22,461 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद में जिला जहां सर्वोच्च स्थान पर है, वहीं गोरखपुर जिले ने 1,402 किसानों से 6,475 मीट्रिक टन, कुशीनगर जिले ने 1,129 किसानों से 3,565 मीट्रिक टन तथा देवरिया जिले ने 714 किसानों से 3,033 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
---------------
पीसीएफ ने सर्वाधिक की है खरीद
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में क्रय एजेंसी पीसीएफ ने 1,021 किसानों से 3,760 मीट्रिक टन, खाद्य विभाग की विपणन शाखा ने 548 किसानों से 1,938 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम ने 37 किसानों से 118 मीट्रिक टन, यूपीसीयू ने 509 किसानों से 1,911 मीट्रिक टन तथा यूपीएसएस ने 380 किसानों से 1,660 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन
-----------------
प्रदेश में खरीद के मामले में जिले का दूसरे स्थान पर होना सुखद है। जिम्मेदार और मेेहनत कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान लाने की दिशा में पहल करें।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी