फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahant adityanath birthday celabated

महंत आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया

Mon, 06 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Mon, 06 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
mahant adityanath birthday celabated
hyw programme - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। हियुवा के जिला कार्यालय पर रविवार को गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे              को खिलाया। 

हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम एक ऐसे व्यक्तित्व के लिए काम करते हैं। जिसने अपना पूरा जीवन हिंदू समाज के लिए समपिर्त कर दिया। ऐसे महान व्यक्तित्व सदियों बाद हमारे समाज में अवतरित होते हैं। महंत आदित्यनाथ एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के लिए अवतरी पुरुष हैं। जिनका जन्म दिन हर्ष पूर्वक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय प्रभारी ई.पीके मल्ल, हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय व जिला प्रभारी शेष विजय सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश हिंदू उत्पीड़न का चारागाह बन गया है। सत्ता के इशारे पर शहीदों तक सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। एक तरह प्रदेश सरकार जहां मुस्लिम सीओ जिआउल हक के मरने पर खजाने खोल देती और एक ही परिवार के आठ लोगों को नौकरी देती है। वहीं मथुरा में मरने वाले एसपी और एसओ को झुनझुना की घोषणा की जाती है। बीसहड़ा के एक गौ हत्यारे को करोड़ों रुपये तथा नोयडा में चार चार फ्लैट देती है। प्रदेश सरकार का यह क्रियाकलाप सरकार के चेहरे को बेनकाब करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला संयोजक सतीश सिंह ने किया। छोटे लाल गुप्ता, मुक्तीनाथ वर्मा, रामसेवक जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव, कृष्णानंद पूरी, रघुवंश मणि, जितेंद्र शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed