फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madrasa board exams begin with strict monitoring

Maharajganj News: कड़ी निगरानी के साथ मदरसा बोर्ड परीक्षा प्रारंभ

Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board exams begin with strict monitoring
महराजगंज। सोमवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हुई। पहले दिन धर्म शास्त्र शिया सुन्नी की परीक्षा हुई। निगरानी तहसील स्तर पर एसडीएम तो ब्लॉक स्तर पर बीडीओ ने निभाई। सचल दस्ते ने भी तीन मदरसों का निरीक्षण कर स्थिति जांची। पहली पाली में 25 बालिकाएं व 22 बालक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई। सुबह आठ बजे शुरू परीक्षा में 195 बालक और 395 बालिकाएं उपस्थित रहीं। दूसरी पाली दोपहर दो बजे शुरू हुई जिसमें 735 बालक और 1004 बालिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

252 बालिकाएं तो 231 बालक मौजूद रहे। इसी प्रकार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा नवोदय सहित छह अन्य केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 12 में फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर नामांकन के सापेक्ष उपस्थित शतप्रतिशत रही। डिवाइन स्कूल के नोडल ने बताया कि सेंट जोसफ में 320 विद्यार्थी मौजूद रहे कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं नवोदय प्राचार्य आरके राय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थित देखी। कहीं से गड़बड़ी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 12 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कहीं भी विद्यार्थियों को कोई असुविधा नहीं हुई। दोनों पालियों में मदरसा बोर्ड की कड़ाई से अनुपस्थित देखी गई। बेसिक शिक्षा विभाग के 40 महिला शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी जिन्होंने परीक्षा संपन्न कराई।
-नीरज अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed