फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Madeshi parti celebarated black Day

मदेशी पार्टी ने संविधान दिवस को काला दिवस के रुप में मनाया

Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Madeshi parti celebarated black Day
मदेशी पार्टी ने काला दिवस के रूप में मनाया संविधान दिवस
विज्ञापन

सोनौली/ महराजगंज। नेपाल में मदेशी समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव और नागरिकता संबंधी मुद्दे को लेकर नेपाल की तराई जिलों में मदेशी पार्टी ने रविवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के जिम्मेदारों ने जहां आंदोलन के दौरान शहीद हुए मदेशी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। वहीं जेल में बंद निर्दोष मदेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग भी दोहराई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
रविवार की दोपहर रूपनदेही जिले के भैरहवां, मर्चवार, धकधई सहित नेपाल के सभी तराई जिलों में महंत ठाकुर की नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने संविधान दिवस के दिन रैली निकाल कर काला दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रूपनदेही जिले के पार्टी अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि आज भी नेपाल की जेल में हजारों बेकसूर मदेशी आंदोलन कारी कार्यकर्ता बंद हैं। उनके ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कर सरकार उनके साथ बर्बरता कर रही है। संविधान में मदेशियों के साथ पूर्ण रूप से भेदभाव किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी मदेशी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। रेशम चौधरी के ऊपर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए तथा संविधान में संशोधन कर समावेशी समानुपातिक अधिकार सभी को दिया जाए। उन्होंने मांगों को न मानने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दीपोत्सव का आयोजन कर दी शुभकामना
एक तरफ जहां विरोध जताया गया वहीं दूसरी तरफ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सातवें संविधान दिवस पर दीपोत्सव कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस अवसर पर रूपनदेही जिले के बुटवल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर रूपनदेही जिले के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने प्रदेश के लोगों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed