फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Made Molested video kept threatening to make it viral

Maharajganj News: दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की देता रहा धमकी, महिला ने सुनाई आपबीती

Fri, 23 Dec 2022 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Dec 2022 04:59 PM IST
सार

परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र देकर नेपाल निवासी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म कर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर राजस्थान और लुधियाना में साथ लेकर रहने और मारने पीटने का आरोप है।           

 

विज्ञापन
Made Molested video kept threatening to make it viral
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस उपाधीक्षक को शिकायती पत्र देकर नेपाल निवासी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म कर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर राजस्थान और लुधियाना में साथ लेकर रहने और मारने पीटने का आरोप है।           

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की स्थाई निवासी है। गांव पर ही उसकी सोने चांदी की दुकान थी। जहां पड़ोस के गांव का निवासी बताकर एक व्यक्ति का दुकान पर आना जाना रहता था। धीरे-धीरे वह अपने प्रभाव में ले लिया और एक दिन रात में पति के गैर मौजूदगी में घर में घुस आया और दुष्कर्म कर चुपके से वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


वीडियो दिखाते हुए कहा कि यदि किसी से कही तो इसे वायरल कर के समाज में तुम्हे बदनाम कर दूंगा। कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। लोक लाज के भय से यह बात किसी को नहीं बताती थी, तबसे लगातार जब भी उसकी इच्छा होती थी, मेरे घर पर आ जाता था। 25 अप्रैल 2022 की शाम करीब 7 बजे वह नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने बहनोई को लेकर घर पर आया और मेरे ऊपर दबाव बनाकर दोनों मुझे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने बहनोई के घर ले गया। वहां रात भर रखने के बाद मुझे राजस्थान लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों के बाद वह वहां से मुझे लुधियाना में एक किराए के मकान में लेकर रहने लगा। घर आने के लिए विनती करती रही, लेकिन वहां से आने नहीं देता था और कमरे में बंद कर के रखता था। रोने पर मुझे मोबाइल पर मेरे बच्चों व रिश्तेदारों से बात भी कराता था और विरोध करने पर मारता व पीटता था।


मुझे व मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी व्यक्ति नेपाल का निवासी है, उसके द्वारा विभिन्न पतों पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कई सिम कार्ड भी मौजूद है। बीते 18 दिसंबर की शाम करीब 3 बजे किसी तरह बच बचाकर वहां से भाग निकली। पुलिस उपाधीक्षक नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed