{"_id":"65fef7c99f6a8dd83c059d2d","slug":"maa-kotahi-defeated-subhash-nagar-by-49-runs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118541-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मां कोटही ने सुभाष नगर को 49 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मां कोटही ने सुभाष नगर को 49 रनों से हराया
Sat, 23 Mar 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Mar 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अभाविप के खेलो भारत आयाम की ओर से जनपद स्तरीय तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न हुआ। मां कोटही क्रिकेट क्लब और सुभाष नगर के बीच खेला गया। मां कोटही क्रिकेट क्लब में सुभाष नगर को 49 रनों से पराजित किया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सेक्रेटरी कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि मां कोटही क्रिकेट क्लब में पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों के खेल में छह विकेट के नुकसान पर 79 रनों का लक्ष्य रखा। मां कोटही क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सरजू ने 21 और बादल ने 13 रन का योगदान दिया। सुभाष नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए जफर ने दो, आलोक और शिव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
79 रनों का पीछा करने उतरी सुभाष नगर की टीम मात्र 29 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुभाष नगर की टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पार कर सका। मां कोटही क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते आदर्श ने चार, बादल ने दो, शिव ने दो, आदिल ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच के निर्णायक मंडल में शाहबाज खान, कृष्ण त्रिपाठी, दीपक रहे। अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत खेल गतिविधि संयोजक दीपक पांडेय, सिसवा ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह, सिसवा नगर पालिका सभासद राजन विश्वकर्मा, संघ के जिला संपर्क प्रमुख विमल पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।