फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MA Kamlesh busy in Agriculture

समाज शास्त्र से पीजी करने के बाद खेती में रम गए कमलेश

Thu, 19 May 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
MA Kamlesh busy in Agriculture
समाज शास्त्र से एमए करने वाले कमलेश मौर्य कृषि शास्त्र में रमे
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। समाज शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट (एमए) करने के बाद खेती में रमने वाले महदेईया गांव के किसान कमलेश मौर्य की जिंदगी की गाड़ी आराम से चल रही है। कमलेश का कहना है कि दो एकड़ में बोड़ा की खेती करके वह साल में पांच से छह लाख रुपये कमा लेते हैं। बीते आठ साल से सब्जी की खेती करके वह आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर हैं।
कमलेश बताते हैं कि वर्ष 2014 में समाज शास्त्र से एमए करने के बाद उन्होंने नौकरी करने की सोची ही नहीं। तय किया था कि आधुनिक तरीके से खेती करके जीविका चलाएंगे। कमलेश कहते हैं कि वह खेती में आधुनिक तौर-तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। उद्यान विभाग और कृषि विभाग से संपर्क में रह कर खेती से संबंधित नई-नई जानकारियां हासिल करते हैं। हाईस्कूल पास कमलेश की पत्नी सरस्वती देवी उनकी खेती के काम में भी मदद करती हैं। जरूरत पड़ने पर वह चार-पांच लोगों को रोजगार भी देते हैं। कमलेश बताते हैं कि शुरूआत में थोड़ी बहुत परेशानी हुई, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया। वैज्ञानिक ढंग से मौसमी सब्जियों की खेती करनी शुरू की तो सफल परिणाम सामने आए। उनका बेटा शुभम और शिवम नौतनवां के एक निजी स्कूल में कक्षा 6 और 5 में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

-------------
नेपाल के भैरहवा से लाते हैं बीज
कमलेश ने बताया कि बोड़ा की खेती में उत्पादन अधिक होता है। नेपाल के भैरहवा से बोड़ा का बीज लाता हूं। इस वर्ष 25,000 रुपये का बोड़ा का बीज लाकर दो एकड़ खेत में लगाया हूं। 80 रुपये प्रति किलो थोक में बिक रहा है। प्रतिदिन 3 से चार क्विंटल बोड़ा बिक जाता है। इससे 24 से 25 हजार तक की प्रतिदिन आय होती है। दो एकड़ बोड़ा की खेती में 90,000 रुपये की लागत आती है। इसमें 5 से 6 लाख रुपये सालाना आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
खेत में आते हैं व्यापारी
कमलेश ने बताया कि सब्जी की फसल तैयार होने के बाद नौतनवां मंडी में उपज भेजते हैं। इसके अलावा सब्जी व्यवसायी खेत में आकर थोक भाव से सब्जी ले जाते हैं। नेपाल के भी सब्जी कारोबारी आते हैं। इस समय नेपाल के अलावा भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में बोड़े की मांग अधिक है।
--------------
सब्जी की खेती से तरक्की
कमलेश मौर्य आठ वर्षों से सब्जी की खेती कर रहे हैं। इसी की आमदनी से अब तक एक एकड़ भूमि खरीदने के बाद मकान बनवा लिए हैं। बाइक और अन्य संसाधन की व्यवस्था कर बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षित कर रहे हैं।

-----------------
किसानों को नई तकनीक के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जाती है। प्रदर्शनी एवं भ्रमण से बेहतर ढंग से खेती करने के बारे में बताया जाता है। विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाता है।
- वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed