फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Low voltage has taken away peace, fault is disturbing sleep

Maharajganj News: लो वोल्टेज ने छीना सुकून फाॅल्ट उड़ा रहा नींद

Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Low voltage has taken away peace, fault is disturbing sleep
महराजगंज। लो वोल्टेज ने शहरवासियों की नींद छीन ली है। ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड चल रहे हैं। गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन

आठ मोहल्ले में रात में लो वोल्टेज की समस्या है। करीब 20,000 की आबादी समस्या से पीड़ित हैं। जिले में मार्च में 42 मिलियन यूनिट बिजली की खपत होती थी। अप्रैल-मई में बढ़कर 54 मिलियन यूनिट हो गई है।
12 मिलियन यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। एसी, कूलर का प्रयोग बढ़ने से लोड़ बढ़ रहा है। इससे लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। शहर में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए ट्रांसफाॅर्मर का लोड बढ़ाया गया था, लेकिन गर्मी बढ़ती समस्या शुरू हो गई।
विज्ञापन

शहर में 25 मोहल्लों में लगे 42 ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड चल रहे हैं। दिन में करीब चार से पांच बार बिजली आने-जाने का क्रम जारी रहता है। बिजली निगम की ओर से आपूर्ति 24 घंटे बेहतर ढंग से देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। बिजली कटने के बाद कुछ देर में आ जाती है। रात में भी दो से तीन बार बिजली गुल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर धनेवा-धनेई में बिजली उपकेंद्र भी अब तक संचालित नहीं हो सका है। अगर यह संचालित हुआ रहता तो शहर के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या नहीं होती। बैंकुंठपुर और मुख्यालय पावर हाउस पर दबाव कम होता। धनेवा-धनेई में 3.13 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र बन रहा है। इसे जून में संचालित होने की उम्मीद है। करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
नए विद्युत उपकेंद्र से पांच हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। बैकुंठपुर नगर फीडर और चौक फीडर का लोड भी कम होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

धनेवा-धनेई विद्युत उपकेंद्र से मऊपाकड़ से लेकर निचलौल रोड तक के आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। शहर में 11000 कनेक्शनधारक हैं। इस संंबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता -शैलेंद्र गौतम ने बताया क्षेत्र में 81 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। 35 नए ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति कराने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed