फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lover's challan, police on the lookout for quack

Maharajganj News: प्रेमी का चालान, झोलाछाप की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 26 Nov 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lover's challan, police on the lookout for quack
निचलौल। शहर के यादव चौराहा स्थित एक निजी क्लिनिक पर 24 नवंबर को सात महीने की गर्भवती युवती का इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मृत युवती के मां की तहरीर पर गिरफ्तार प्रेमी और क्लिनिक के डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को पुलिस गिरफ्तार प्रेमी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए चालान कर दी। वही वारदात के बाद से फरार डॉक्टर सहित एक अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 20 वर्षीय बेटी की काफी दिनों से जान पहचान युवक श्याम निवासी खेसरारी भरकटिया से थी। ऐसे में युवक श्याम उनके घर भी अक्सर आता जाता रहता था। 23 नवंबर को वह बड़ी बेटी के साथ गांव में ही मजदूरी करने गई थी। इसी बीच युवक श्याम मौका पाकर बेटी को बहला फुसलाकर निचलौल शहर के यादव चौरये स्थित गुप्ता क्लिनिक पर लेकर चला गया।
विज्ञापन

गुप्ता क्लिनिक के डॉक्टर की ओर से बेटी की जांच की गई। उसके बाद बताया गया कि वह करीब सात महीने की गर्भवती है। ऐसे में श्याम ने डॉक्टर और क्लिनिक के कर्मी से मिलकर बेटी का गलत तरीके से गर्भपात कराया गया। इस बीच बेटी की मौत हो गई। उन्हें पता चला है कि बेटी का गर्भपात करने वाला डॉक्टर के पास कोई डॉक्टर की डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में मृत युवती के मां की तहरीर पर प्रेमी श्याम निवासी निवासी खेसरारी भरकटिया थाना कोठीभार और गुप्ता क्लिनिक के डॉ. उदित गुप्ता के साथ ही सहयोगी कर्मी शिल्पा विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
आरोपी श्याम के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर चालान कर दिया गया है जबकि फरार डॉ. उदित गुप्ता और एक अन्य कर्मी शिल्पा विश्वकर्मा की तलाश की जा रही है। जल्द हो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुंह में कपड़ा ठूस कराया जा रहा था गर्भपात : बगैर डिग्री के डॉक्टर क्लिनिक के आड़ में गर्भपात कराने से लेकर प्रसव कराने का भी जिम्मा उठा लेते थे। युवती के मौत के तत्काल बाद गिरफ्तार प्रेमी श्याम ने रोंगटे खड़ा कर देने वाली बात कही। श्याम ने बताया कि प्रेमिका गर्भपात कराने के बजाय तत्काल शादी करना चाहती थी। लेकिन शादी से पहले गर्भवती होने पर समाज में लोकलाज और करतूत को छुपाने के लिए वह किसी तरह गांव से काफी दूर क्लिनिक पर पहुंचा। जहां पर प्रेमिका को झांसे में लेकर पहले दवा खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed