{"_id":"655644d2ea6d9685df014465","slug":"lover-threw-acid-on-girl-in-maharajganj-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: शादी तय होने से नाराज था प्रेमी, युवती पर फेंका एसिड; मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: शादी तय होने से नाराज था प्रेमी, युवती पर फेंका एसिड; मेडिकल कॉलेज रेफर
Fri, 17 Nov 2023 10:31 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज।
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:31 AM IST
सार
बृहस्पतिवार शाम को युवती अपनी मां के साथ महराजगंज से गांव आ रही थी। गांव से पहले ही स्कूटी पर सवार दो युवक आए और युवती को कुछ कहा। युवती ने दोनों का विरोध किया तो उस पर एसिड फेंक कर दोनों फरार हो गए। युवती की मां के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज जिले में भिटौली क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक ने युवती पर एसिड फेंक दिया। युवती को गंभीर हालत में गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि वह पीड़िता की शादी तय होने से नाराज था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को युवती अपनी मां के साथ महराजगंज से गांव आ रही थी। गांव से पहले ही स्कूटी पर सवार दो युवक आए और युवती को कुछ कहा। युवती ने दोनों का विरोध किया तो उस पर एसिड फेंक कर दोनों फरार हो गए। युवती की मां के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
लोगों के मुताबिक युवती व युवक के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध था। इस बीच युवती की शादी तय हो गई। 10 दिन बाद उसकी शादी होनी है। यह बात जैसे ही आरोपी को पता चली, वह नाराज हो गया। उसने फोन पर युवती को धमकी भी दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अमरमणि दो दिसंबर को पेश नहीं हुआ तो कुर्क होगी संपत्ति, बस्ती अपहरण केस में कोर्ट का रुख सख्त
इस बीच बृहस्पतिवार शाम को मौका पाते ही युवक ने एसिड फेंक कर युवती की जान लेने की कोशिश की। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम जरूरी साक्ष्य एकत्र कर रही है।