{"_id":"67a8a9efc1b0dbfb4a06f630","slug":"lover-angry-with-girls-marriage-being-fixed-at-another-place-tells-story-to-husband-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142318-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से प्रेमी नाराज, पति को बताई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से प्रेमी नाराज, पति को बताई कहानी
Sun, 09 Feb 2025 06:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
परतावल। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने उसके होने वाले पति को फोन कर प्रेम-प्रसंग के बारे में बता दिया। इसके बाद युवती का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है।
लड़की के पिता ने परतावल चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की। प्रेमी फरार है। पुलिस आरोपी के पिता को चौकी पर बुलाकर पूछताछ कर रही है। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी एक युवक से तय हुई थी। युवती के पिता ने बताया कि युवती का पहले से प्रेम-प्रसंग श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से चल रहा था।
युवक को जैसे ही अपनी प्रेमिका की शादी तय होने के बारे में पता लगा तो वह बौखला उठा। उसने युवती के होने वाले पति का नंबर ढूंढकर उसे दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में बता दिया। होने वाला पति जानकारी पर हैरान रह गया। दोनों का रिश्ता अब टूटने के कगार पर आ गया है। लगभग 10 दिन पहले युवती के परिजन परतावल पुलिस चौकी पर पहुंच गए। वह यह जानना चाहते थे कि युवती के होने वाले पति का नंबर युवक काे कैसे हासिल हुआ।
विज्ञापन
युवती के पिता ने युवक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। युवती के पिता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी युवक दो शादियां तोड़वा चुका है। मेरी लड़की बात नहीं कर रही है तो वह धमकी दे रहा है और आत्महत्या करने की बात कह रहा है। रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को चौकी पर बुलाकर पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, मामले में दोनों पक्ष आपस में बातचीत किया जा रहा है। आरोपी युवक घर से फरार है। युवती के पिता का कहना है कि जब युवक आएगा तभी कोई निर्णय लिया जाएगा।