फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lord Jesus went to the cross for the salvation of mankind: John Adam

मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु सलीब पर चढ़ गए : योहन्ना आदम

Fri, 18 Apr 2025 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Apr 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus went to the cross for the salvation of mankind: John Adam
सिसवा बाजार। स्थानीय उपनगर स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ईसाई धर्म ग्रंथ के अनुसार गुड फ्राइडे को ही प्रभु यीशु समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए सलीब पर चढ़े थे और उन्होंने दुश्मनों को भी क्षमा करने का आग्रह करते हुए अपनी आत्मा को परमात्मा के हाथों में सौंप दिया था।
विज्ञापन

सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर दो लोहिया नगर स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बाइबिल के यशायाह 53वें अध्याय का पाठ किया गया और यीशु सलीब पर चढ़े तेरे लिए, मेरे लिए गीत गाया गया और साथ ही प्रभु के दिए गए सात वाणियों का उल्लेख करने के उपरांत यीशु भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चर्च के विशप योहन्ना आदम ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण व अंधविश्वासों को दूर करने के लिए जब यरुशलम में प्रवेश किया तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया, लेकिन प्रभु यीशु की प्रसिद्धि और उनके द्वारा किए गए चमत्कारों और दीन दुखियों की सेवा करने और स्वयं को ईश्वर पुत्र कहने पर यहूदी समुदाय के कट्टरपंथियों को नागवार लगने लगा। यहूदियों ने इस मामले को ईश्वर की अवमानना करार देते हुए तत्कालीन रोमन गवर्नर पिलातुस से शिकायत कर यीशु मसीह के लिए मृत्यु दंड की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गवर्नर ने उन्हें सलीब पर चढ़ाने का फरमान जारी कर दिया। यीशु को गोलगाथा नामक स्थान पर सलीब पर टांग दिया गया। प्रभु यीशु ईस्टर के दिन पुनः जीवित हो उठे थे। इस अवसर पर आरबी दास, बिजेंद्र, राहुल राय, अखिलेश, महिमा आदम, शेरोन आदम, अमिता सिंह, निरुपमा सिंह, केशव पाल, जुली पाल, प्रतिभा सिंह, अरुण सिंह, विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed