{"_id":"69e7e0c00ec66d9c750fa45a","slug":"long-queues-in-the-scorching-heat-for-gas-cylinders-leaving-consumers-in-distress-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175778-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस सिलिंडर के लिए तपती धूप में लगी लंबी लाइन, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस सिलिंडर के लिए तपती धूप में लगी लंबी लाइन, उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार, सुबह 4 बजे ही एजेंसी पर पहुंच गए थे लोग
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पिपरा स्थित यशोदा भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस सिलेंडर के लिए तपती धूप में बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े रहे। रसोई गैस पाने के लिए लोग सुबह चार बजे ही एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े हो गए।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था अभी सामान्य नहीं सकी है। लोगों को गैस सिलिंडर के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोग दोपहर तक तपती धूप में भी लाइन में ही खड़े रहे। लाइन में लगे लोगों में महिलाएं भी शामिल थीं। तेज धूप और तपिश के कारण पसीने से तरबतर होने के बाद भी लोग कतार में ही खड़े रहे। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी एक ही कतार में खड़े रहे। दोपहर एक बजे गैस सिलिंडर लदा वाहन एजेंसी पर पहुंचा। इसके बाद सिलिंडर का वितरण शुरू किया गया। नाजमा, इरशाद अहमद, दीपक, जुबेर आनन्द, कुसुम ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस आपूर्ति में देरी के कारण रोजाना ऐसी भीड़ लग रही है। तपती धूप में घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। एजेंसी प्रबंधन रोहित जायसवाल ने बताया कि गाड़ी जैसे ही आती है, वितरण शुरू कर दिया जाता है।