{"_id":"63f3cbc8dffcbbc82e00de5e","slug":"locked-otp-maharajganj-news-c-7-1-60713-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज: अवैध खनन के कारण ओटीपी लॉक कर दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज: अवैध खनन के कारण ओटीपी लॉक कर दिया गया
Tue, 21 Feb 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। तहसील क्षेत्र के सिरसिया खास में रोहिन नदी घाट पर पट्टे की आड़ में हो रहे अवैध बालू खनन की जांच हुई। खनन अधिकारी आरके सिंह ने ओटीपी लॉक कर दिया।
सिरसिया खास गांव में रोहिन नदी घाट पर बालू खनन के लिए 22 दिसंबर 2022 को सुरेंद्र के नाम से पट्टा जारी किया गया था। जहां से बालू खनन कराया जा रहा था। शिकायत हुई कि पट्टे की भूमि के अतिरिक्त दूसरी जगह पर अधिक क्षेत्रफल में खनन किया गया है। सोमवार को खनन अधिकारी आरके सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि पट्टे के सीमांकन क्षेत्र के अलावा दूसरी जगह पर अवैध रूप से बालू का खनन किया गया है। तत्काल ओटीपी लॉक कर दिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। संवाद