फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Location fixed, liquid oxygen plant not started again

Maharajganj News: जगह तय, फिर नहीं शुरू हुआ लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Location fixed, liquid oxygen plant not started again
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर के पीछे लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद अधूरी है, जबकि टैंक एक सप्ताह पहले आ चुके हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। टेंडर भी प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन के लिए प्लांट न होने का खामियाजा लोगों ने कोविड काल में झेला। कोरोना काल समाप्त होने के बाद यहां लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सरकार की ओर से मंजूरी मिली। इसके बाद भूमि चिह्नांकन कर प्रक्रिया पूरी हुई, क्योंकि अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलिंडर गोरखपुर से खरीदना और रिफिल करवाना पड़ता था।
विज्ञापन

प्लांट शुरू होने से उम्मीद थी कि उन्हें ऑक्सीजन गैस सिलिंडर लाने और भरवाने के लिए अब गोरखपुर का नहीं दौड़ना पड़ेगा, लेकिन प्रक्रिया न शुरू होने से सभी पेशोपेश में हैं कि इस समस्या से छुटकारा कब मिलेगा। अगर प्लांट में लिक्विड आक्सीजन का काम शुरू हो जाता तो सभी निजी अस्पताल गोरखपुर सिलिंडर लाने के लिए नहीं जाते और खरीदारी यहीं से करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed