फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Loans worth more than Rs 15.80 crore were sanctioned to 673 beneficiaries at the camp.

Maharajganj News: कैंप में 673 लाभार्थियों को 15.80 करोड़ से अधिक का ऋण स्वीकृती

Sat, 21 Feb 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Loans worth more than Rs 15.80 crore were sanctioned to 673 beneficiaries at the camp.
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है। अब नौकरी की तलाश के बजाय युवाओं को स्वरोजगार अपनाना चाहिए और खुद दूसरों को रोजगार प्रदान करना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने व्यवसाय को मजबूत बनाएं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। उन्होंने एलडीएम एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी ऐसे मेगा कैम्प नियमित रूप से आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने बताया कि कैम्प में जनपद की 166 बैंक शाखाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कुल 673 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 1580.57 लाख रुपये (15.80 करोड़ से अधिक) का ऋण स्वीकृत/वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को ऋण उपलब्ध कराना है। बैंक में जमा पूंजी तब तक व्यर्थ है जब तक वह उत्पादक कार्यों में लगाई न जाए। ऐसे ऋण कार्यक्रम स्वरोजगार इच्छुक व्यक्तियों को सहायता देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और लाभार्थी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed