फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   List of 15 long distance drivers and operators prepared

Maharajganj News: लंबी दूरी के 15 चालक-परिचालकों की सूची तैयार

Sat, 01 Nov 2025 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
List of 15 long distance drivers and operators prepared
महराजगंज। धनतेरस-दीपावली व छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का अवसर दिया था। अब विभाग ऐसे चालक-परिचालकों की सूची तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के आकलन में 15 चालक-परिचालक प्रोत्साहन राशि के दायरे में मिले हैं। लांग रूट के कर्मियों की रिपोर्ट तैयार होने के बाद विभाग लोकल रूट के चालक-परिचालकों के आकलन में जुट गया है। शुरुआती चरण में लखनऊ-कानपुर-दिल्ली, वाराणसी और प्रयाग रूट के 15 चालक-परिचालकों ने प्रतिदिन 300 किमी यात्रा की शर्त पूरी की है। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि महराजगंज डिपो ने 18 से 30 अक्तूबर तक चालक, परिचालक, वर्कशाप कर्मियों को बिना छुट्टी लिए कार्य करने पर प्रोत्साहन योजना प्रभावी की थी। लंबे रास्तों के 15 चालक-परिचालकों का योजना के तहत चयन किया गया है। अब लोकल रूट व वर्कशाप कर्मियों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed