{"_id":"62b34ececa9739311045e431","slug":"lisence-maharajganj-news-gkp4412579121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में मिले 30 आवेदन, 19 लोगों को जारी हुआ लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में मिले 30 आवेदन, 19 लोगों को जारी हुआ लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में मिले 30 आवेदन, 19 लोगों को जारी हुआ लाइसेंस
- आबकारी कार्यालय परिसर में दो दिवसीय शिविर में अनुज्ञापियों को लाइसेंस जारी करने के लिए लगाया गया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शराब के दुकान के अनुज्ञापियों को लाइसेंस जारी करने के लिए बुधवार को आबकारी कार्यालय परिसर में दो दिवसीय शिविर शुरू किया गया। पहले दिन कुल 30 अनुज्ञापियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिसमें से 19 को लाइसेंस भी जारी कर दिया गया। बृहस्पतिवार को भी शिविर आयोजित होगा।
खाद्य सुरक्षा एवं आबकारी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में संचालित होने वाले सभी मदिरा के दुकानों के अनुज्ञापियों को लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया है। पहले दिन आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा व अन्य जिम्मेदारों की देखरेख में आयोजित शिविर में कुल 30 अनुज्ञापी आए, जिसमें से मौके पर ही 19 को लाइसेंस जारी कर दिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी शिविर लगेगा। ऐसे में प्राप्त आवेदनों के मुताबिक पात्रता के आधार पर लाइसेंस जारी किया जाएगा।