फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Liquor shop opened in the middle of the population, people protested

Maharajganj News: आबादी के बीच शराब की दुकान, लोगों का प्रदर्शन

Sun, 23 Mar 2025 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Mar 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop opened in the middle of the population, people protested
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के चिउरहां वार्ड में आबादी के बीच स्थापित अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। सभासद राणा पटेल के साथ ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दुकान को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन

राणा पटेल ने बताया कि शराब की दुकान के पास तीन विद्यालयों और गोआश्रय केंद्र हैं, जिससे स्थानीय लोगों, महिलाओं और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसी दुकान पर एक हत्या भी हो चुकी है। नागरिकों ने आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपकर दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की थी। विभाग ने आश्वासन दिया था कि नए सत्र में इसका स्थान बदला जाएगा, लेकिन फिर उसी स्थान पर दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शराब की दुकान को आबादी से दूर नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान अरविंद गुप्ता, सचिन कुमार, ओमप्रकाश, रामसकल, सत्यसेन पटेल, दीपक कुमार, ध्रुवनारायण पटेल, बदरे अख्तर, जयराम गुप्ता, अनिल प्रजापति, राजेश गुप्ता, मिथिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed