फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Liquid oxygen tank could not be installed yet

Maharajganj News: अस्पताल परिसर में अब तक नहीं लग सका लिक्विड ऑक्सीजन टैंक

Sat, 18 May 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 18 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Liquid oxygen tank could not be installed yet

विज्ञापन
जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण योजना परवान नहीं चढ़ पा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में लिक्विड ऑक्सीजन टैंक के लिए जगह चिह्नित होने के बाद भी टैंक लग नहीं सका है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण अभी तक टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है।
जिला अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन के लिए प्लांट न होने का खामियाजा लोगों ने कोविड काल में झेला था। कोरोना काल समाप्त होने के बाद यहां लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सरकार की ओर से मंजूरी मिली। इसके बाद टैंक भी आ गया और जगह भी चिह्नित कर ली गई, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। टेंडर भी प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलिंडर गोरखपुर से खरीदना और रिफिल करवाना पड़ता है। प्रक्रिया न शुरू होने से सभी पेशोपेश में हैं कि इस समस्या से छुटकारा कब मिलेगा। अगर प्लांट में लिक्विड आक्सीजन का काम शुरू हो जाता तो सभी निजी अस्पताल गोरखपुर सिलिंडर लाने के लिए नहीं जाते और खरीदारी यहीं से करते। अभी तक इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जरूरी औपचारिकता पूरी की जा रही है। जल्द टैंक लगाने के लिए खोदाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed