{"_id":"63d6c443a3da6f047e52bdf3","slug":"lineman-work-without-sefty-kit-maharajganj-news-gkp465830019-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बगैर सुरक्षा किट के ठीक कर रहे फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बगैर सुरक्षा किट के ठीक कर रहे फॉल्ट
विज्ञापन
बगैर सुरक्षा किट के ठीक कर रहे फॉल्ट
लाइनमैन जान जोखिम में डालकर कर रहे कार्य
65 लाइनमैनों के जिम्मे है शहर से और देहात
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। लाइनमैन की सुरक्षा पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कारण यह कि उनके पास न तो सेफ्टी बेल्ट है न ही ग्लब्स। बावजूद इसके, खंभों पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करना उनकी मजबूरी है। कई लाइनमैन करंट लगने से पोल से नीचे भी गिर चुके हैं। जिम्मेदार इन्हें सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।
विद्युत उपकेंद्र के ग्रामीण इलाकों और शहरों में फॉल्ट की समस्या होने पर करीब 65 संविदा लाइनमैनों के कंधों पर ठीक करने की जिम्मेदारी है। बिना सुरक्षा उपकरण के ही लाइनमैनों को विद्युत पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन नीचे गिर जाते हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार इनको दिए जाने वाले संसाधनों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
एक संविदा लाइनमैन ने कहा कि विभाग की ओर से आउटसोर्सिंग और संविदा श्रमिकों को सुरक्षा देने का प्रावधान है। पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं होना चाहिए। सामान खरीदने की जिम्मेदारी निगम ने एक कंपनी को दी है लेकिन अब तक सामान नहीं आ सका है। जान खतरे में डालकर काम करना मजबूरी बन चुकी है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने कहा कि कहा कि ठेकेदार द्वारा कर्मियों को समय-समय पर सुरक्षा किट मुहैया कराई जाती है। फॉल्ट ठीक करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षा किट के साथ विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए कर्मियों को निर्देश हैं। जांच कर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कर्मियों को दिए जाते हैं ये उपकरण
विद्युत कर्मियों को 18 प्रकार के सुरक्षा उपकरण दिए जाने का प्रावधान है। इसमें हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, अर्थ चेन, कटिंग प्लायर, ग्लब्स, सीढ़ी, रस्सा, चैनपुली ब्लॉक, फर्स्ट एंड बॉक्स, टेस्टर, स्पाइनर सेट, वर्दी, शूज, टॉर्च, स्क्रू ड्राइवर, अर्थ रॉड और रेन कोट शामिल हैं।