{"_id":"65c4e090bb836bf856095cd3","slug":"lineman-gets-electrocuted-while-checking-meter-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115395-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मीटर की जांच करते समय लाइनमैन को लगा करंट, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मीटर की जांच करते समय लाइनमैन को लगा करंट, घायल
Thu, 08 Feb 2024 07:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
घुघली। मीटर चेक करते समय लाइनमैन को करंट लग गया, जिससे उसको तेज झटका लगा और वह सीमेंट के पोल में टकरा गया। इससे लाइनमैन के सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे कर्मियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
नगर के बैकुंठी रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर में बिजली कर्मी मीटर की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक घर में मीटर चेक करते समय लाइनमैन राजेश प्रजापति के शरीर में बिजली का करंट उतर गया। जहां तेज झटका लगने के बाद पांच फीट दूर जाकर सीमेंट के पोल में टकरा गया। घटना के बाद घुघली नगर में करीब पांच घंटे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही।
विद्युत उपखंड घुघली के अभियंता सुनील यादव ने बताया कि मीटर जांच और बिजली बकाया के भुगतान का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर के बैकुंठी रोड पर लाइनमैन को मीटर चेक करने के दौरान करंट लगने से घायल हो गया। उसका इलाज करा दिया गया है। वह ठीक है। संवाद