{"_id":"68278d3c727ba202a70f00fd","slug":"light-rain-with-strong-stormrelief-from-heat-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149343-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज आंधी के साथ हल्की बारिश...गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज आंधी के साथ हल्की बारिश...गर्मी से मिली राहत
Sat, 17 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 17 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को पूरे दिन सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी रही। शाम में अचानक मौसम बदल गया और आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
आंधी से करीब छह स्थानों पर पोल टूट गए। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार को तीन बजे के बाद अचानक तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शहर में कई जगहों पर बोर्ड उड़ गए।
करीब एक घंटे तक आंधी चलने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। निचलौल, फरेंदा, नौतनवा समेत अन्य स्थानों पर तेज आंधी के कारण पेड़ की डालियां टूट गईं। हल्की बारिश से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को शाम में आंधी-बारिश से करीब छह से अधिक जगहों पर विद्युत पोल टूट हैं। जबकि कई जगहों पर पेड़ गिरने के साथ ही टीनशेड उड़ गए। जहां विद्युत पोल टूटने से शहर सहित ग्रामीणों इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं पेड़ गिरने और टीनशेड उड़ने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि अचानक बारिश के साथ आई तेज आंधी से कई विद्युत पोल टूटकर झुक गए हैं। साथ ही कई स्थानों पर पेड़ या कोई अन्य सामान टूटकर पोल या तार पर गिर गए है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति ठप रही है।
जानकारी के मुताबिक चमनगंज पुल मार्ग, थाना रोड, मेन मार्केट, सिसवा रोड, सिंदुरिया रोड, ठूठीबारी रोड, कोहड़वल रोड के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी कई जगहों पर विद्युत पोल टूटे हुए है। ऐसे में विद्युत विभाग की ओर से पोल व तार का मरम्मत कार्य चल रहा है।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी से लोगों को काफी परेशानी हुई। धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी भी हुईं। तहसील क्षेत्र के धानी व बृजमनगंज में बिजली के पोल भी गिर गए। बृजमनगंज क्षेत्र में आंधी तेज थी। बृजमनगंज फीडर में छह व धानी फीडर में भी छह विद्युत पोल टूटकर गिर गए। अवर अभियंता सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों फीडर में कुल 22 पोल व दो ट्रांसफाॅर्मर गिर गए हैं।