{"_id":"6897a03d5bcddd08700b66b6","slug":"light-and-ro-machine-will-be-installed-in-vegetable-market-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156823-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सब्जी मंडी में लगेगी लाइट और आरओ मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सब्जी मंडी में लगेगी लाइट और आरओ मशीन
Sun, 10 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर स्थित नवीन सब्जी मंडी में व्यापारियों के साथ ही अब आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। क्योंकि मंडी परिषद के विद्युत यांत्रिक की ओर से 17 लाख रुपये खर्च कर मंडी परिसर में हाईमास्क और स्ट्रीट लाइट के साथ ही दो आरओ मशीन लगवाएं जाएंगे।
मंडी इंस्पेक्टर श्यामनंदन सहानी ने बताया है कि काफी दिनों से मंडी परिसर में लगे विद्युत पोल की स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी थी। इतना ही नहीं परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी काफी हद तक खराब हो चुके थे। ऐसे में जहां रात के वक्त व्यापारियों को पर्याप्त रोशनी न होने के चलते दिक्कत होती थी।
वहीं मंडी में आने वाले आम लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंडी परिषद के विद्युत यांत्रिक की ओर से 17 लाख रुपये खर्च कर मंडी परिसर में 40 स्ट्रीट लाइट और तीन हाईमास्क लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इतना ही शुद्ध पेयजल के लिए एक आरओ प्लांट मंडी परिसर तो दूसरा कार्यालय परिसर में लगवाया जाएगा। लाइट और आरओ प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। मंडी परिसर आने वाले व्यापारियों और आम लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।