फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Life imprisonment to father for murder of son

Maharajganj News: बेटे की हत्या में पिता को आजीवन कारावास

Sat, 13 Jul 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 13 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to father for murder of son
महराजगंज। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महराजगंज पवन कुमार श्रीवास्तव ने बेटे के हत्या के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

शम्भू साहनी निवासी ग्राम सुरैना टोला कुकेसर को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज दी। 25 हजार रुपया अर्थदंड़ से दंडित किया गया।
अभियोजन के कथन के अनुसार, वादी मुकदमा ग्राम चौकीदार राम वृक्ष साहनी ने 22 नवंबर 2016 को थाना परसामलिक में तहरीर देकर बताया था कि वह ग्राम सुरैना का चौकीदार है। उसके ग्राम सभा के टोला कुकेशर में शंभू साहनी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे सिकंदर और धर्मेंद्र के साथ रहता है।
विज्ञापन

15 नवंबर 2016 की शाम को चार बजे शंभू शराब के नशे में घुत होकर अपने घर आया और छोटे बेटे धर्मेन्द्र उर्फ गोलू की जमकर पिटाई की थी। पिटाई करते हुए गांव के कई लोगों ने देखा है। उसी दिन से गोलू गांव में दिखाई नहीं दे रहा है। शंभू से पूछने पर वह कोई सटीक जवाब नहीं दे रहा है। उसे शक है कि शंभू ने ही अपने लड़के को गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने शंभू साहनी से पूछताछ की तो शंभू के निशानदेही पर लाश गांव के पोखरे के भीटा पर बरामद की गई। इस मामले में स्थानीय थाना परसामलिक में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई और विवेचना के उपरांत न्यायालय में शंभू साहनी व संगीता के विरूद्ध आरोप पत्र प्रेषित हुआ। 16 गवाहों की गवाही कराने के उपरांत अभियुक्तगण को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। जिसपर न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के अभाव में संगीता को दोषमुक्त कर दिया। शंभू साहनी को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed