{"_id":"6792579c5cb1c84063080e08","slug":"life-affected-due-to-increase-in-cold-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141226-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित
Thu, 23 Jan 2025 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सर्द हवा के प्रकोप से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन धूप न निकलने से गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे। हवा के कारण गलन से राहत के लिए अलाव का सहारा लेकर ठंड कम करने का प्रयास किया, लेकिन अलाव के पास से उठते ही कंपकंपी और सिहरन से राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार से प्रारंभ हुए खराब मौसम का दौर बृहस्पतिवार को भी बरकरार रहा। कोहरा अधिक घना बुधवार की रात तो नहीं हुआ, लेकिन दिन निकलने के बाद बादलों के कारण धूप की आस धूमिल रही। बर्फ की तरह हवा बदन में चुभती रही। घर से बाहर निकले लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव सेंक कर गलन कम करने के लिए प्रयत्न करते मिले, लेकिन अलाव से दूर होते ही दोबारा उसी ठिठुरन से जूझने पर मजबूर रहे।
जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि सर्दी से कभी राहत नहीं मिलेगी। हवा के कारण कोहरा भी आगे बढ़ता जाएगा।