{"_id":"625b150a2418ae03ac41e01b","slug":"library-will-stablish-in-mohaddipur-maharajganj-news-gkp4336129174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीनपुर में बनेगा पुस्तकालय, लाभान्वित होंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीनपुर में बनेगा पुस्तकालय, लाभान्वित होंगे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहद्दीनपुर में बनेगा पुस्तकालय, लाभान्वित होंगे युवा
महराजगंज। जिले के पनियरा ब्लॉक के ग्राम मोहद्दीनपुर में युवाओं के भविष्य के दृष्टिगत पुस्तकालय कला निर्माण कराया जाएगा। पुस्तकालय बनने से जहां युवाओं को अच्छी किताबों के माध्यम से अपनी तैयारियों का अवसर मलिेगा, वहीं छोटे बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की जाएगी।
आमतौर पर ग्राम पंचायतों में विकास के दृष्टिगत निर्माण कार्यों पर ही जोर दिया जाता है। पनियरा ब्लॉक में माडल के रुप में पहचान बनाने वाले ग्राम मोहद्दीनपुर में ग्राम पंचायत की ओर से पुस्तकालय का निर्माण कराए जाने की दिशा में प्रयास शुरू किया गया है। पुस्तकालय के निर्माण पर कुल लगभग छह लाख रुपये व्यय आने का अनुमान है। इस धनराशि में भवन निर्माण के साथ ही उसमें युवाओं व बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी व मेज की उपलब्धता पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे कि वे वहां बैठकर पुस्तकों को पढ़ सकें।
प्रतियोगी व कहानियों से जुड़ी पुस्तकों की होगी उपलब्धता
पुस्तकालय की स्थापना के प्रयास में जुटे पूर्व प्रधान योगेंद्र यादव ने बताया कि पुस्तकालय में युवाओं के लिए प्रतियोगी पुस्तकों की उपलब्धता को सुनिश्चित कराया जाएगा जबकि छोटे बच्चों के लिए कहानी के साथ-साथ शैक्षिक पुस्तकों को मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
पुस्तकालय निर्माण के लिए उपलब्ध है भूमि
ग्राम प्रधान कतालू ने बताया कि ग्राम पंचायत में पुस्तकालय के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध है। इसे आकर्षक व सुंदर तरीके से निर्मित कराया जाएगा।
ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार विकास के दृष्टिगतण प्रेरणादायी कार्य करने पर जोर दें। ऐसा कार्य करें जिससे कि दूसरे पंचायत के प्रतिनिधि भी प्रेरित हो सकें। -कृष्ण बहादुर वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी