फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopards are not finding food in the forest and are searching for prey in the forest.

Maharajganj News: जंगल में नहीं मिल रहा निवाला आबादी में शिकार ढूंढ रहे तेंदुए

Mon, 06 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Leopards are not finding food in the forest and are searching for prey in the forest.
जाल में फंसा तेंदुआ। 
महराजगंज। सोहगीबरवा प्रभाग के वन क्षेत्रों में वन्य जीवों की तादाद अधिक है। जंगलों में पर्याप्त निवाला न मिलने से वह शिकार की तलाश में आबादी में पहुंच जा रहे हैं। इससे मानव वन्य जीव की घटनाएं बढ़ गईं हैं। वन्य जीव पालतू जानवरों का शिकार कर पेट भर रहे हैं तो कई अपनी जान भी गवां चुके हैं।
विज्ञापन

वन्य जीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगल में तेंदुओं के लिए बेहतर आबोहवा तो है, लेकिन उन्हें भोजन के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। यही वजह है कि वह आए दिन भटककर आबादी की ओर पहुंच रहे हैं। वहीं जंगलों से सटे ग्रामीणों की माने तो पहले तेंदुआ या अन्य वन्य जीव सीधे आबादी की ओर रूख नहीं करते थे, क्योंकि उन्हें जंगल में ही पर्याप्त भोजन मिल जाता था।
विज्ञापन

कभी-कभार ही ऐसे मामले सुनाई देते थे कि तेंदुए ने गांव में पहुंचकर जानवरों पर हमला किया हो, लेकिन वर्तमान समय में इस तरह की अधिकांश घटना सुनने और देखने को मिल रही हैं। कभी तेंदुआ आबादी में घुस पालतू जानवरों का शिकार कर ले रहे हैं तो कभी शिकार के प्रयास में मानव से तेंदुआ की आमना सामना हो जा रहा है। ऐसे में कई बार तो तेदुएं भी जख्मी हो जा रहे हैं। जंगलों में वन्य जीवों को भोजन न मिलने के साथ ही घने जंगलों के बीच से होकर गुजरी सड़कों पर दिन-रात वाहनों का आवागमन और गांवों की आबादी जंगलों से सटना मुख्य कारण है जो वन्यजीवों के जीवन को लगातार प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मैनेजर अरशद हुसैन ने कहा कि एक नर तेंदुए का क्षेत्र करीब 16 से 18 वर्ग किमी के बीच होता है। इतने क्षेत्र में नर तो एक ही रहता है, लेकिन मादाएं अधिक भी हो सकती हैं। साथ ही नर तेंदुओं के बीच आपसी संघर्ष में कमजोर तेंदुआ तीन-चार किमी के दायरे में ही अपना आवास ढूंढता है। जंगलों में भोजन नहीं मिलने से तेंदुए सीधे आबादी में पहुंच जा रहे हैं। जहां पर पालतू जानवरों के शिकार करने के दौरान उनका संघर्ष मानव से हो रहा है। जंगलों में लोमड़ी और सुअरों की संख्या बेहद कम हो चुकी है, हालांकि तेंदुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed