फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard was not seen, people breathed a sigh of relief

Maharajganj News: नहीं दिखा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 16 Apr 2025 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Apr 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard was not seen, people breathed a sigh of relief
निचलौल। थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के सिवान में अमडी मिश्रवलिया मार्ग स्थित एक पुलिया के नीचे मंगलवार को छिपा तेंदुआ रेस्क्यू टीम के जाल से बचते हुए गन्ने के खेत में घुस गया था। काफी निगरानी के बाद भी बुधवार तक दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


ऐसे में वन कर्मियों को आशंका है कि तेंदुआ आबादी से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित निचलौल वन रेंज के जंगल की ओर निकल गया है। दूसरे दिन तेंदुआ न दिखने से वन कर्मियों के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ग्रामीण सुबास, इंद्रासन, कपिलदेव, राजेश आदि ने बताया कि भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे बहुआर गांव के सिवान की ओर से तेंदुआ दौड़ लगाते हुए मिश्रवलिया गांव के सिवान में पहुंचा था। जहां पर तेंदुआ शिकार की तलाश में अमडी मिश्रवलिया सड़क स्थित एक पुलिया के नीचे छिप गया। गनीमत रहा कि इसी बीच खेत में कार्य कर रहे कुछ किसानों की नजर तेंदुए की हरकत पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई, लेकिन तेंदुआ उन्हें चकमा देकर गन्ने के खेत में घुस गया।
इन लोगों का कहना है कि गन्ने के खेतों से होकर तेंदुआ निचलौल वन रेंज के जंगल से सटे गांव करमहिया के सिवान की ओर पहुंच गया। आशंका है कि रात के वक्त में लोगों की नजरों से बचते हुए तेंदुआ घने जंगलों की ओर चला गया होगा। दूसरे दिन तेंदुए की चहलकदमी न दिखने से उन लोगों में राहत है।


निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि रेस्क्यू टीम से बचकर भागने वाले तेंदुए पर टीम लगातार नजर रख रही है। इतना ही नहीं आसपास के ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed