{"_id":"65fad13bfceab679180c01fb","slug":"leopard-threat-in-semrahwa-last-night-in-terror-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118294-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेमरहवा में तेंदुए की धमक, दहशत में बीती रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेमरहवा में तेंदुए की धमक, दहशत में बीती रात
Wed, 20 Mar 2024 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा में तेंदुए का आतंक है। रोजाना वह कहीं न कहीं दिख जा रहा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े तीन बजे शिकार की तलाश में गांव में घुसा आया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगल की तरफ चला गया। ग्रामीणों की रात दहशत में बीती।
शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे गांव से पूरब जंगल के किनारे भैंस चराने गए राम सकल यादव को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। अभी लोगों का दहशत खत्म नहीं हुआ था कि मंगलवार रात सेमरहवा खास गांव के राम विशुन यादव के घारी में घुस गया। पशुओं की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने तेदुए को देखकर शोर मनाया तो वह जंगल की तरफ चला गया।
गांव के नागेंद्र यादव, युद्ध नारायण थापा, महेन्द्र यादव, अजय यादव, राजेंद्र सहानी, रमेश सहानी, अंजिला देवी, शोभा देवी आदि ने बताया कि रात में तेंदुआ घारी में घुस गया था। शोर मचाने पर जंगल की तरफ चला गया। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ आने की सूचना नहीं मिली है। जंगल से भटककर आ गया होगा।