फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard seen on the edge of the forest in Pokharhawa village

Maharajganj News: पोखरहवा गांव में जंगल के किनारे दिखा तेंदुआ

Sun, 14 Sep 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen on the edge of the forest in Pokharhawa village
नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव रामनगर के पोखरहवा टोले के पास जंगल के किनारे दो दिनों से तेंदुआ दिख रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

रामनगर गांव के ज्यादातर लोग सब्जी की खेती करते हैं। जहां अक्सर तेंदुआ दिखाई देता रहता है। विगत शनिवार की शाम तेंदुआ जंगल से बाहर खेतों की तरफ आते दिखा तो ग्रामीणों के शोर मचाने पर जंगल में चला गया। किसान जब खेत में गए तो उसके पदचिह्न दिखाई दिए इससे किसानों में दहशत व्याप्त है। गांव के किसान खेतों में मचान बनाकर फसल की रखवाली करते हैं। किसान संदीप मौर्य, रामचंद्र, कांते, दिनेश, रामहित, अरविंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से तेंदुआ दिख रहा है। लोगों को भय व्याप्त है। कहीं तेंदुआ हमला न कर दे। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिली है वनकर्मी गश्त कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed