फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard not captured in cage, forest department team returned

Maharajganj News: पिंजरे में कैद नहीं हुआ तेंदुआ, लौटी वन विभाग की टीम

Thu, 26 Dec 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Dec 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard not captured in cage, forest department team returned
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव के कब्रिस्तान के पास तेंदुए ने सोमवार को एक बकरी को मारने के बाद युवक पर हमला कर दिया था। जानकारी मिलने पर चार दिनों से वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर गांव में कांबिंग कर रही थी। सफलता नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को टीम लौट गई, जबकि मौके पर पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम को वन विभाग ने कब्रिस्तान की झाड़ियों में तेंदुए की खोजबीन शुरू किया, लेकिन वह नहीं दिखा। यहां तक कि ग्रामीणों की ओर से जिस बांस की कोठी में तेंदुए की होने की पुष्टि कर रही थी वहां पर विभाग ने आग जलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला, जिसके बाद वन विभाग की टीम लौट गई।
विज्ञापन

दुखहरन, इंद्रकेश, सर्वेश पटेल, जयगोविंद गौंड, वंशराज यादव, विष्णु गौंड आदि ने बताया कि रात में निगरानी की जा रही है। इस संबंध में दक्षिणी चौक के वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि तेंदुआ रात में जंगल की ओर चला गया होगा। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ग्राम प्रधान सर्वेश पटेल ने बताया कि वन विभाग की टीम ने दो बार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं मिला। सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी तरह का अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed