फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard kills Nilgai in low lying area

निचलौल क्षेत्र में तेंदुआ ने नीलगाय को मार डाला

Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills Nilgai in low lying area
निचलौल क्षेत्र में तेंदुआ ने नीलगाय को मार डाला
विज्ञापन

निचलौल। क्षेत्र के रायपुर गांव के पूरब सिसवां मार्ग से सटे बगीचा में तेंदुआ ने नीलगाय को मार डाला। लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मृत नीलगाय को छोड़कर पुन: जंगल की तरफ वापस लौट गया। ग्रामीणों में दहशत है।
इसकी जानकारी लोगों ने वनकर्मियों को दी। स्थानीय शेषमणि पटेल, संतोष भारती, शिव बच्चन, हृदेश ने बताया कि निचलौल रेंज से सटे रायपुर गांव के सिवान स्थित एक बगीचे में एक तेंदुआ ने नीलगाय को शिकार बना लिया था। उसके बाद तेंदुआ मृत नीलगाय के आस पास मंडरा रहा था। लोगों की भीड़ जुटने लगी। उसके बाद तेंदुआ मृत नीलगाय को मौके पर छोड़ पुन: जंगल की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

रेंजर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जंगली जानवर रात के अंधेरे में जंगल से सटे गांवों में भोजन की तलाश में चले आते हैं। इनसे डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed