फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard killed a deer by scratching it near forest

Maharahganj: तेंदुए ने जंगल के करीब हिरण को नोच कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 15 Jul 2023 03:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Jul 2023 03:57 PM IST
सार

हिरण के शव को जंगल में दफना दिया गया। इस दौरान वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य भी मौजूद रहे। वही आसपास के लोगों से जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन
Leopard killed a deer by scratching it near forest
तेंदुआ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल शहर के चमनगंज नहर पुल के पास शुक्रवार रात में जंगल और झुलनीपुर नहर मार्ग के बीच खाली जमीन पर एक तेंदुए ने चीतल प्रजाति के हिरण को नोच कर मार डाला। हैरानी की बात यह है कि हिरण शहर की तरफ निकला था। उसके पीछे-पीछे तेंदुआ भी शहर के करीब आ पहुंचा। जहां पर उसने हिरण पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भैंस चरवाहों ने खाली जमीन में चीतल प्रजाति के हिरण को मृत अवस्था में देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों को दी। कुछ देर बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच मौके पर पहुंची वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य और वन कर्मियों की टीम ने हिरण के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मी ने हिरण के शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल की जांच पड़ताल करने से पता चला कि चीतल प्रजाति का नर हिरण जंगल से निकल शहर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मिड-डे-मील के खाने में मिले कीड़े, बच्चों की तबीयत बिगड़ी; देखें VIDEO


इसी बीच जंगल से ही उसके पीछे लगे तेंदुए ने आबादी के निकट आकर उसपर हमला बोल दिया, जहां पर वह तेंदुए की चंगुल से बचने के लिए काफी कोशिश की। हिरण खूंखार तेंदुए के चंगुल से नहीं बच सका। फिर तेंदुए ने उसे नोच कर मार डाला। तेंदुए ने हिरण को मारने के बाद लगभग शरीर के आधे हिस्से को खा लिया था।

इन्होंने कहा कि हिरण के शव को कब्जे में लेकर पशु डॉ. दिलीप पटेल ने पोस्टमार्टम किया। हिरण के शव को जंगल में दफना दिया गया। इस दौरान वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य भी मौजूद रहे। वही आसपास के लोगों से जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया गया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed