फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard injures old man near Dheso bridge, villagers panicked

Maharajganj News: ढेसो पुल के पास तेंदुए ने वृद्ध को किया घायल, ग्रामीणों में दहश

Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard injures old man near Dheso bridge, villagers panicked
वृद्ध के जंगल मार्ग से लौटते समय हुई घटना
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज क्षेत्र में बुधवार रात तेंदुए के हमले में एक वृद्ध घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से निचलौल सीएचसी पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बजही निवासी रामप्रीत (60) बुधवार रात करीब नौ बजे निचलौल से जंगल मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहे थे। ढेसो पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल मार्ग पर नियमित गश्त कराने तथा तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। घायल का उपचार कराया जा रहा है। जंगल मार्ग पर गश्त बढ़ाने के साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed