फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard entered the hut by tearing sackcloth, attacked and injured an innocent child sleeping near her mother

Maharajganj News: टाट फाड़कर झोपड़ी में घुसा तेंदुआ, मां के पास सो रही मासूम पर हमला कर किया घायल

Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the hut by tearing sackcloth, attacked and injured an innocent child sleeping near her mother
तेंदुए के हमले से घायल बच्ची।
चौक बाजार (महराजगंज)। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज में बसे वनग्राम कंपार्ट 24 में मंगलवार देर रात करीब एक बजे एक तेंदुआ टाट फाड़कर झोपड़ी वाले घर में घुस गया और मां के साथ सो रही चार साल की मासूम पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्ची का गला पकड़ लिया और उसे ले जाने की कोशिश की पर आवाज सुनकर जगे परिजनों के शोर मचाने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग निकला। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वनग्राम कंपार्ट 24 निवासी बिरजू की चार वर्षीय पुत्री शिवानी मंगलवार रात अपनी मां सोमारी के साथ झोपड़ी वाले घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे एक तेंदुआ टाट फाड़कर हुए घर में घुस आया और बच्ची को गले से पकड़ लिया। इससे बच्ची की नींद खुल गई और वह रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर सोमारी और अन्य परिजन भी जाग गए और झोपड़र में तेंदुआ और उसके जबड़े में फंसी बेटी की गर्दन को देख सहम गए और चिल्लाने लगे। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजन बच्ची को आनन-फानन में गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह पहले भी मां के साथ सोई किशोरी को उठा ले गया था तेंदुआ
वनग्राम कंपार्ट 24 में करीब पांच माह पूर्व 16 सितंबर की रात लगभग 2:30 बजे एक तेंदुए एक घर में घुस गया था। उसने मां और भाई-बहनों के साथ मच्छरदानी में सो रही 15 वर्षीय किशोरी प्रियंका पर हमला कर किया था। उसे मुंह में दबोचकर मच्छरदानी समेत करीब 50 मीटर घसीट ले गया और हमला कर उसकी जान ले ली थी।



वनग्राम कंपार्ट 24 घने जंगल के बीच स्थित है। ऐसे में तेंदुए का आबादी की ओर आना स्वाभाविक है। ग्रामीणों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है और सतर्क रहने की अपील की जाती है।
अजीत कुमार, वन क्षेत्राधिकारी, मधवलिया रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed