{"_id":"626f6f77b775e7533c6e3d20","slug":"leopard-entered-in-house-at-maharajganj-attacked-father-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महराजगंज में जंगल से निकलकर घर में घुसा तेंदुआ, बाप-बेटी पर हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महराजगंज में जंगल से निकलकर घर में घुसा तेंदुआ, बाप-बेटी पर हमला कर किया लहूलुहान
Mon, 02 May 2022 11:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 May 2022 11:16 AM IST
सार
महराजगंज के किशुनपुर गांव में सोमवार सुबह एक तेंदुआ ने बाप-बेटी पर हमला बोल दिया। हमले में बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज के कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के मधवलिया वन रेंज से सटे किशुनपुर गांव में सोमवार सुबह तेंदुआ एक व्यक्ति के घर मे घुस गया। तेंदुए ने पिता-पुत्री पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शोर मचाने के बाद तेंदुआ पास स्थित टावर की चारदीवारी के अंदर घुस गया।
घायल पिता पुत्री को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
जानकारी के मुताबिक, एक तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से भटककर किशुनपुर गांव निवासी सुबास मद्देशिया (45) के घर में घुस गया। उसके कुछ देर बाद तेंदुआ घर के पीछे केले के पास चारपाई पर सोई बेटी अंबिका (18) के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
चारपाई पर सोई अंबिका पास में अचानक तेदुएं को देख बचाने के लिए शोर मचाने लगी। तभी तेदुएं ने अंबिका पर हमला बोल दिया। वहीं बेटी अंबिका की बचाने की आवाज सुन बचाव में मौके पर पहुंचे पिता सुबास पर भी तेंदुए ने हमला बोलकर घायल कर दिया। उसके बाद तेंदुआ पास स्थित टावर के चारदीवारी के अंदर घुस छिप गया।
मधवलिया रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पाकर वनकर्मियों की टीम रेस्क्यू करने का समान लेकर मौके पर पहुंच चुकी है। तेंदुआ लोगों की भीड़ देख बदहवास है। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के साथ तेदुएं को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।