फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard devoured goat, villagers terrified

Maharajganj News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 23 Feb 2025 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Feb 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard devoured goat, villagers terrified
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के दक्षिणी बीट के किनारे ढेंसो पुल के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे बकरियों के झुंड पर तेंदुए ने हमला कर एक को निवाला बना लिया। लोगों ने शोर मचाया तो वह जंगल की ओर चला गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


घटना के बाद जुटे लोगों ने बताया कि ढेंसो निवासी सुकई बकरियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। देर शाम को बकरियों को चराकर घर लौट रहे थे। अभी वह जंगल से सटे ढेंसो पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच पुल के पास झाड़ियों में शिकार की तलाश में छिपे एक तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुआ एक बकरी का शिकार कर मार डाला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भी तेंदुए ने दो बकरियों का शिकार कर लिया था। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जंगल के किनारे बसे लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की हिदायत समय-समय पर दी जाती है। ग्रामीणों को चाहिए कि वे अपने बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed