फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard death in Gularia Beat

गुलरिया बीट में तेंदुए की मौत

Sat, 02 Mar 2019 01:01 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Leopard death in Gularia Beat
गुलरिया बीट में तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के गुलरिया बीट जंगल में गुरुवार की रात हुई तेंदुए की मौत से वन्य जीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत कहीं शिकारियों के हमले में तो नहीं हो गई। 
विज्ञापन


  वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार की रात तेंदुए का शव लेने गई टीम को बैरंग लौटना पड़ गया, क्योंकि मौके पर कई अन्य तेंदुए भी मौजूद थे। जिनके सामने टीम हिम्मत नहीं जुटा पाई। शुक्रवार की सुबह विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए  प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि तेंदुए की मौत बाघ अथवा बड़े तेंदुए के हमले से हुई है।लोगों को कहना है कि उत्तरी चौक रेंज में तेंदुए की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। इसको देखते हुए उसकी मौत शिकारियों के हमले में हुई होगी, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह का कहना है कि उत्तरी चौक रेंज के गुलरिया बीट में गुरुवार की रात एक तेंदुआ मृत हाल में मिला। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को एसडीओ दिवाकर कुमार की निगरानी में डॉ. योगेश प्रताप व डॉ. संतोष जायसवाल आदि ने किया। यह तेंदुआ शावक मादा था। जिसकी लंबाई करीब 135 सेमी, वजन करीब आठ किलो तथा उम्र 7-8 माह बताई गई। उनका कहना था कि हमला करने वाले बाघ अथवा बड़े तेंदुए ने शावक के दाहिने हाथ के कंधे व सीने के हिस्से को खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed