फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth injured in leopard attack in Maharajganj; leopard attacked twice at the same spot.

Maharajganj News: दो महीने में एक ही जगह दूसरी बार तेंदुए का हमला, बाइक सवार युवक घायल

Thu, 25 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 01:47 AM IST
सार

घायल किशन साहनी के परिजन ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी चरभरिया गांव के समीप इसी स्थान पर उसके चचेरे भाई मानवेंद्र साहनी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। उस घटना में भी युवक घायल हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन
Youth injured in leopard attack in Maharajganj; leopard attacked twice at the same spot.
तेंदुए के हमले में घायल युवक का इलाज करते डॉक्टर।  

विस्तार

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज क्षेत्र में बुधवार की रात चरभरिया गांव के समीप तेंदुए ने बाइक सवार एक युवक पर हमला कर दिया। युवक के दाहिने पैर में चोट आई। घायल को निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कालानाही खुर्द निवासी किशन साहनी पुत्र सुरेश साहनी और सूरज मद्धेशिया के साथ बुधवार रात करीब आठ बजे डोमा चौराहे से बिरयानी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह चरभरिया गांव के पास सिवान से गुजर रहे थे कि अचानक पीछे से आए तेंदुए ने किशन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले से बाइक अनियंत्रित हो गई और किशन सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद दोनों युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे तेंदुआ घबरा गया और मौके से भाग निकला। घायल युवक किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन दारोगा अशोक सिंह, वनकर्मी धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं अर्जुन प्रजापति सीएचसी पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक पूछताछ की।

वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार राव ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को क्षेत्र में सतर्क कर दिया गया है। प्रभावित इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों को रात के समय अकेले आवागमन से बचने और समूह में चलने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।


दो माह पहले भी हुआ था हमला
घायल किशन साहनी के परिजन ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी चरभरिया गांव के समीप इसी स्थान पर उसके चचेरे भाई मानवेंद्र साहनी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। उस घटना में भी युवक घायल हुआ था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने अथवा प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed