फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard attacks woman...captured in cage after eight hours

Maharajganj News: महिला पर तेंदुए का हमला...आठ घंटे बाद पिंजरे में कैद

Wed, 22 Jan 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks woman...captured in cage after eight hours
पिंजड़े में कैद घर में घुसा तेंदुआ।
निचलौल। मधवलिया वन रेंज के कोहड़वल गांव के टोला सिसवाडीह में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर एक घर में घुस गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आठ घंटे बाद उसे पिंजरे में कैद किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के कोहड़वल गांव के टोला सिसवाडीह निवासी रमेश राजभर की पत्नी मंगलवार की सुबह करीब 9.45 बनकटाई आबादी से सटे पश्चिम तरफ खेत में काम करने गई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान शिकार की तलाश में पहले से फसल में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। यह देख आसपास के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। उसके बाद तेंदुआ आबादी में घुस गया और पूर्व ग्राम प्रधान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद छत से नीचे उतरकर योगेंद्र के घर में छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंगद भारती, शेषनाथ गौंड, अखिलेश यादव, हरिकेश यादव, महेंद्र यादव ने बताया कि घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद दवा देकर घर भेज दिया। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों को भीड़ उमड़ गई। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम को घर के अंदर छिपा तेंदुआ काफी देर तक छकाता रहा। टीम ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जाल और पिंजरे की मदद से घर में घुसे तेदुएं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। तेंदुए को कब्जे में लेकर रेंज परिसर लाया गया है। जहां पर डॉक्टरों से तेदुएं की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। उसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed